E-Paperधर्मयूपी

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सालासर बालाजी महाराज भजन संध्या मे अनपरा हुआ भक्तिमय

श्रद्धालु दिखे भक्ति में लीन

अनपरा सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित मिनिस्ट्रीरियल क्लब अनपरा मे श्री बालाजी महाराज मित्र मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर द्वितीय श्री सालासर बालाजी महाराज भजन संध्या का आयोजन किया । इस दौरान बाबा के दरबार को कलकत्ता से आये कलाकारो द्वारा बड़े ही भव्यता से सजाया गया था जिसकी साज सज्जा देखते ही बन रही थी l
कार्यक्रम का शुभारंभ वृन्दावन से आये आचार्य पंडित दुर्गेश नंदन मिश्रा द्वारा गणेश पूजा व हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विशेष आरती के साथ किया गया । इसके बाद आमंत्रित भजन गायकों मे दिल्ली से आकाश राजपूत, वृन्दावन से आये श्री किशोरी दास, चोपन से दीपक पाण्डेय, बरेली से जुड़वा भाई राम और श्याम बंधु, कानपुर से आई भजन गायिका शेफाली द्विवेदी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान ‘दुनिया चले न श्री राम के बिना’, ‘हनुमान जैसा कोई नहीं’ और ‘बजरंगबली मेरी नाव चली’ जैसे भजन गाए गए, जिन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे। भजन संध्या के दौरान क्लब प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आतिशबाजी व फूलो की होली के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ भी किया। कार्यक्रम मे बजरंगबली को छप्पन भोग अर्पित किया गया और हज़ारों की संख्या मे उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए श्री बालाजी मित्र मंडली ने सुरक्षा एवं कार्यक्रम व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!