E-Paperयूपीलोकल न्यूज़

अनपरा में प्राथमिक विद्यालय परासी-II ने जागरूकता अभियान रैली निकाला

"स्कूल चले हम" के बैनर तले हुआ कार्यक्रम

अनपरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान रैली स्कूल चले हम को परासी स्थित प्राथमिक विद्यालय ने बहुत अच्छी तरह से रैली निकालकर पुरा इलाके को सर्व शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया एवं अनपरा परिक्षेत्र में शिक्षा की अहमियत एवं जरूरत से लोगो को जागरूक किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूल में बेसिक शिक्षा प्राप्त हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की इस पर विशेष नजर बनी हुई है । हर वंचित दबे कुचले गरीब एवं सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए इसका जायजा सरकार की तरफ से समय समय पर लिया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विकास (बंसी) बैसवार (मण्डल उपाध्यक्ष) और शिवप्रकाश बैसवार (जिला महामंत्री अनु. मोर्चा भाजपा)ने झंडी दिखा के रैली को रवाना किया l रैली पश्चिमी परासी, धोबी बस्ती मे होते हुए आधी रोटी खायेंगे फिर भी स्कूल जायेगे, l पढ़ी लिखी नारी घर घर की उजियारी, शिक्षा हैं सबका अधिकार नारों से पूरी बस्ती मे बच्चों और अध्यपको ने विद्यालय आने के लिए सभी अभिवावको से सम्पर्क किया और उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाकर जागरूक किया l इस मौके पर विद्यालय प्रभारी माधुरी, अध्यापक नीतू सिंह, विभूति पांडेय सभी लोग उपस्तिथ रहे l

 

#anparanews #sonbhadranews #upnews #UPNews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!