E-Paperयूपीलोकल न्यूज़

श्रावणी मेला समिति द्वारा उत्तम स्वास्थ्य हेतु क्लबों में लगवाए गए ओपेन जिम।

अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में समिति का सराहनीय पहल- अजय कुमार कटियार


अनपरा सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना के कॉलोनी परिसर स्थित परिचालकीय मनोरंज केंद्र में शनिवार को ओपेन जिम का अनावरण किया गया।यह कार्यक्रम श्री रामलीला एवं श्रावणी महोत्सव समिति,अनपरा तापीय परियोजना के सकारात्मक पहल से संपन्न हुआ,जिससे कॉलोनी में निवास करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना इं अजय कुमार कटियार के कर कमलों द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आभा कटियार,अध्यक्षा ज्योति पुंज महिला मंडल,महाप्रबंधक ‘द’ ताप इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक इं एसपी यादव,महाप्रबंधक ‘ब’ ताप इं चंद्रप्रकाश,श्रीमती सुभद्रा यादव,अभिलाषा यादव उपस्थित रहे।मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सामाजिक कार्य के तहत कॉलोनी परिसर में निवास कर रहे अधिकारियों,कर्मचारियों तथा उनके परिवार के स्वास्थ्य लाभ के लिए क्लबों में ओपेन जिम का निर्माण समिति का सराहनीय पहल है क्योंकि जब सभी लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तभी नई ऊर्जा के साथ परियोजना में बिजली उत्पादन करके परियोजना हित और देश हित में अपना पूरा योगदान दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि यह ओपेन जिम लगवाने का कार्य श्री रामलीला एवं श्रावणी महोत्सव समिति के वर्तमान समिति द्वारा परिचालकीय मनोरंज केंद्र, मिनिस्ट्रीयल मनोरंजन केंद्र,अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र ये तीनों क्लबों में लगवाए गए हैं। स्वास्थ्य को देखते हुए यह बहुत ही सराहनीय कदम है।इससे पूर्व भी समिति ने विगत कड़ाके की ठंड में सैकड़ों गरीब,बुजुर्ग, असहाय और जरूरतमंद को कम्बल वितरित कर सराहनीय कार्य किया था।श्रावणी मेला अध्यक्ष वीके आनंद व सचिव,अभिषेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि समिति आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सहयोग करती रहेगी।कॉलोनी के रहवासी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे स्वास्थ्य लाभ के दृष्टिगत सही कदम बताया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता इं कर्मेंद्र सिंह,इं महेंद्र सिंह, एसके रजक,इं वीके दिनकर,इं गजेंद्र सिंह,इं केएस सचान,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा,इं सुभाष चंद्र पटेल,इं डीके विकल, इं जीके सिंह,इं रामज्ञान सिंह,इं राजेश सचान,डॉ विशाल मोहन,इं राम दरश राम,इं डीके त्रिपाठी,इं अजय सिंह,इं प्रेम सिंह,महिला मंडल की सदस्य श्रीमती माधुरी पटेल,अन्नू सिंह,डिम्पल यादव,शिखा श्रीवास्तव,शैल महतो,कुसुम,समिति के सदस्यों में राजकुमार सिंह,इंद्र कुमार सिंह,बृज बिहारी यादव,राजेंद्र प्रसाद सिंह,श्याम बिहारी सिंह,राजकुमार यादव,सीलियम मसीह,मुकेश जायसवाल,राकेश जयसवाल,जितेंद्र जायसवाल,कैलाश चंद्र पाल,सुरजन सिंह,रविकांत गोंड,अखिलेश कुमार,प्रभाकर सिंह,शिव प्रकाश उर्फ श्री,एसी सिंह,योगेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!