अनपरा,सोनभद्र। काशीमोड़ से अनपरा बाजार जाने वाले मार्ग मे स्थित शराब की दुकान में होली के दिन बंद दुकान मे हुई चोरी का खुलासा। अनपरा पुलिस कि टिम ने अभियुक्त के साथ स्वैप मशीन व नगद भी बरामद किया। दुकान के सेल्समैन संदीप सिंह द्वारा दिए हुए तहरीर एवं चोरी की घटना के सीसीटीवी फूटेज में के आधार पर अनपरा पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले मे अनपरा थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि काशी मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से स्वैप मशीन, नगद धनराशि व शराब की बोतल चोरी हो गई थी, जिसमें लगभग 1,30,000/- मूल्य के सामान की चोरी होना बताया गया था। इस संबंध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 305(अ) 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। रविवार को सुबह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आवासीय परिसर मे मौजूद हाथी पार्क के पास से अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप चौहान पुत्र स्व0 गामा प्रसाद उम्र करीब 33 वर्ष निवासी प्रथम टाइप-613 अनपरा कॉलोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह ’अनपरा तापीय परियोजना’ में कार्यरत था किंतु वर्तमान में वह निलंबित चल रहा है। अभियुक्त ने बताया कि नशे की लत के कारण नशा करने के लिए उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि ’चोरी की गई शराब को वह इस्तेमाल कर चुका है तथा कुछ नगद धनराशि भी खर्च कर चुका है।

