पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर में द्वितीय शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन।
*पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर में द्वितीय शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन।
अनपरा,सोनभद्र। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालटावर में द्वितीय शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव आयोजन किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर श्री सुनील कुमार एवं श्री गजेंद्र सिंह (ओनर राजपूत एन्ड संस ), विशिष्ट अतिथि श्री रवि गोंड (प्रदेश अध्यक्ष अनु.जन जाति )श्री शशि चंद्र यादव महामंत्री औड़ी मोड़ व्यपार संघठन, श्री विक्रमा राम (प्रधानाध्यापक ),श्री देवा गुप्ता सभासद, श्री मनोज यादव, श्री जोंटी यादव, गजेंद्र गुप्ता पत्रकार, श्री पुष्पराज सिंह पत्रकार उपस्तिथ रहे l साथ में विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक एवं अध्यापिका गण जिसमे श्री आंनद प्रकाश, श्री विक्रमा राम, श्री रमेश पांडेय, श्री मनोज सिंह, श्री अटल वैस, श्री रविन्द्र कुमार, श्री वीरेंद्र सिंह, सावित्री देवी जी, कामिनी सिंह जी,धर्मशीला यादव जी , अंजू जी, रेनू पांडेय सभी के द्वारा सरस्वती जी प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया l विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम शिक्षा पर नाटक, शिक्षा प्रद कार्यक्रम, स्वच्छता पर, बेटी बचाओ,पर्यावरण पे, होली डांस करके सभी लोगो को मंत्र मुग्ध किया l सरकारी विद्यालय में कम सुविधाओं में वहा के प्रधानाध्यापिका चिंता देवी सहायक अध्यापिका सुनीता यादव, अध्यापक प्रतिमा देवीं, माधुरी देवीं, अजय कुमार यादव, सभी ने इतना शानदार कार्यक्रम आयोजित कराया पूरा पंडाल लोगो से भरा रहा सभी लोगो ने कहा विद्यालय के बच्चों और स्टॉफ सभी को बहुत बधाई दी l की इन बच्चों क़ो तैयार करके इतना शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया श्री गजेंद्र सिंह जी की तरफ से सभी बच्चों क़ो जलपान,शशि चंद्र जी की तरफ से स्वच्छता किट, रवि जी किंतरफ से कॉपी प्रदान किया गया l विद्यालय की तरफ से 9 वीं विद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता के बच्चों को पुरसस्कृत किया गया l विक्रमा राम सर की कविताओं ने आये हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया l





