कुलडोमरी सड़क निर्माण में नियमों को किया अनदेखा, ग्रामीणों ने किया पुरजोर विरोध।
शिकायत पर सामने आया सविदाकार का बड़बोलापन और हो रही है सरकारी धन की बंदरबांट।
अनपरा (सोनभद्र)। कुलडोमरी ग्राम पंचायत मे पीडब्लूडी के अधिकारियो की मिलीभगत से सरकारी धन की सयुंक्त लूट की जा रही है ताज़ा मामला कुलडोमरी टोला के डयनिया से रणहोर संपर्क मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य से जुडा है जहाँ सविदाकार ने भरस्टाचार की सारी हदे पार करते हुए गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण कार्य करा रहा है जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है l घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर आक्रोशित
ग्रामीण भोला प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, दिनार बैगा, अंकित कुमार, राजकुमारी, वीरमती देवी, अनारकली देवी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी भरस्टाचार को बढ़ावा देकर जीरो टारलेंस को पलियता लगा रहे है जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है l ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य एस इंटर प्राइजेज नामक फर्म द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। आरोप है कि बिना पुराने सड़क की सफाई किए ही जगह-जगह मिट्टी के ऊपर सीधे गिट्टी और तारकोल डालकर सड़क पेंटिंग कर दी जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने जब इस मामले की शिकायत संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) विष्णु प्रकाश यादव से की, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और लगातार टालमटोल करते रहे। स्थानीय स्तर पर काम देख रहे राजू सिंह ने कहा जहाँ शिकायत करना हो कर दो पीडब्लू डी के अधिकारी हमारे मुट्ठी मे है l
काम सही तरीके से हो रहा है। शिकायत से कुछ नहीं होगाl ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं और शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इस सम्बन्ध मे पी डब्लू डी के अवर अभियंता विष्णु प्रकाश यादव ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी #anparanews #sonbhadranews #upnews #UPNews #upgovt #upgovernment #cmyogi l



