E-Paperटॉप न्यूज़राजनीति

भाजपा प्रशिक्षण अभियान के तहत अनपरा मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।

वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया कुशल मार्गदर्शन।

अनपरा,सोनभद्र। बता दें कि
दिनांक 15 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक भारतीय जनता पार्टी, अनपरा मंडल के मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित प्राशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन हुआ। इस वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सातों सत्र के वक्ताओं ने उच्च स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान किया वक्ताओं के क्रम में अनु०जा०जन०जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,छेत्रिय मंत्री नागेश्वर देव पाण्डे, पूर्व अनु०जा०जन०जाति आयोग के सदस्य रामनरेश पासवान,जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता,सुरेंद्र अग्रहरि,राज वर्मा व सोनभद्र जिला अध्य्क्ष नंदलाल गुप्ता रहे इन सत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व कौशल, जनसंपर्क और संगठनात्मक रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ग प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर नाश्ता और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी, और कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर द्वारा सतक फिल्म दिखाई गई, जिससे उन्हें आगे का मार्गदर्शन मिला। इस वर्ग प्रशिक्षण आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन व सहयोग दिया जिसके लिए प्रत्येक वर्ग के वक्ताओं द्वारा सभी प्रशिक्षण कर्ताओं की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट योगदान की सराहना भी हुई और उन्होंने कहा के आशा करते हैं कि यह प्रशिक्षण उन्हें और अधिक सक्षम बनाएगा।
“इस सत्र का, विशेष रूप से, सातवां सत्र, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष, आदरणीय नंदलाल गुप्ता जी द्वारा संचालित किया गया।”
इस मण्डल वर्ग प्रशिक्षण में वर्ग प्रमुख के रूप में संजय त्रिपाठी,नियंत्र प्रभासंकर मिश्रा,सह नियंत्रक अभिषेक विश्वकर्मा सर्वव्यवस्था प्रमुख अरिसूदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव,साजसज्जा प्रमुख मंतोष तिवारी,अतिथि प्रमुख विकाश वेसवार,कृष्णा चौरसिया,सरिता विश्वकर्मा,उर्मिला कनॉजिया, स्वच्छता प्रमुख सरिता विश्वकर्मा,पुष्पा झा,अनिता श्रीवास्तव,भोजन प्रमुख विवेक सिंह,पार्किंग/यातायात प्रमुख राकेश वेसवार,ओमप्रकाश कनॉजिया,सुरक्षा प्रमुख संतोष सिंह,रतन गुप्ता,रितुराज मौर्या,सुरेंद्र सिंह परमार,शिवप्रकाश बैसवार,अजय श्रीवास्तव व अनेको वरिष्ठ ,कनिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!