E-Paperक्राइमयूपीलोकल न्यूज़
अनपरा में मिला रेलवे ट्रैक पर सर कटा हुआ शव
शरीर हुआ छिन्न-भिन्न, अनपरा परिक्षेत्र में दहशत का माहौल।
अनपरा, सोनभद्र। बता दें कि दिनांक 30.03.26 को एक युवक की सर कटी हुई लाश मिली है यह घटना अनपरा मोड रेलवे पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक पर हुई है जिसमें युवक का सर धड़ से अलग है और युवक का एक पैर और एक हाथ पूरी तरह से कटा हुआ है युवक का नाम मनीष खरवार पुत्र कुंडू खरवार निवासी पौड़ी, नौगही, सिंगरौली का है। सूत्रों की माने तो युवक अपने किसी रिश्तेदार के घर बासी में किसी कार्यक्रम के लिए आया था और फिर यह घटता घटित हो गई। पूरा परिवार शोकाकुल में डूब गया है अनपरा परिक्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जब लोगों ने रेलवे ट्रैक पर इस परिदृश्य को देखा सबके रौंगटे खड़े हो गए आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पुलिस प्रशासन आकर सभी बिंदुओं का जांच करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।



