क्राइम
Trending

झामुमो के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बने धीरेन रवानी

ब्यूरो रिपोर्ट

झामुमो के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बने धीरेन रवानी

 

मुखिया अर्जुन भुइयां व पूर्व मुखिया सुरेश महतो बने उपाध्यक्ष

 

कतरास न्यूज़:-झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाघमारा प्रखंड समिति के पुनर्गठन संबंधी पत्र जारी कर दिया है. जिसमें बाघमारा के सबसे पुराने व वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता धीरेन रवानी को बाघमारा प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है.श्री रवानी लगातार 1991 से पार्टी में सक्रिय रहे है.वहीं उनकी पत्नी मीना देवी वर्तमान में बाघमारा प्रखंड के धर्माबांध पंचायत की मुखिया है.धीरेन रवानी के लगातार पार्टी में सक्रिय रहने पर उन्हें यह पद दिया गया है.श्री रवानी के मनोनयन पर सोहराय महतो, वीरेंद्र पांडेय, प्रवीन लाला, शहजाद अंसारी, एहशान अंसारी, राजेंद्र बेसरा, चंद्रिका रवानी, इतवारी मांझी, संजय रजवार सहित दर्जनों लोगो ने बधाई दी है.इसके अलावा मनसा राम मुर्मू को सचिव, उपाध्यक्ष अर्जुन भूईयाँ,सुरेश महतो, मो आजाद अंसारी, रंजीत महतो,वासुकीनाथ त्रिगुनाईत, सह सचिव राजु कुमार शर्मा, विजय महतो,टेकलाल गोप, सज्जाद अंसारी,सीता राम तुरी,संगठन सचिव उत्तम कुमार महतो,विजय कुमार महतो, एहशान अंसारी,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दिनकर को बनाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!