
कतरास: कांग्रेस पार्टी के कतरास कार्यालय में युवा कांग्रेस के संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी रखने वाले लोगो को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल महतो जी ने विभिन्न पदों से सम्मानित कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जिसमे अजय महतो को युवा कांग्रेस का **प्रखंड अध्यक्ष**, बिनोद रवानी को बाघमारा विधानसभ उपाध्यक्ष, दिलीप पांडे (बबलु पांडे) को विधानशाभा महासचिव, और मनोज कुमार को **कार्यकारी अध्यक्ष**, बनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में **विधानसभा अध्यक्ष विशाल महतो**, **बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो**, **नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय**, **अजय पासवान**, **विकास महतो**, **भोलू केशरी** दयाल महतो,योगेंद्र महतो, सोनू महतो, गणेश महतो, विवेक महतो, कमलेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति को संगठित होकर सामाजिक और राजनीतिक सुधार के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही, कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।