टॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*विधायक के कार्यशैली से नाराज भाजपाइयों ने किया बैठक मेहता जी का मनातू दौरा टला*

नितिश कुमार यादव

 

मनातू ( पलामू ) 75पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के रवैया एवं कार्यशैली से मनातू मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई, बैठक कर किया विधायक जी का विरोध किया। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही मनातू प्रखंड से उम्मीद के मुताबिक वोट न मिलने के कारण विधायक जी का व्यवहार मनातू के भाजपा के कैडर कार्यकर्ताओं के साथ बदला बदला नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं से अभद्रता की बाते भी सामने आ रही है,। प्रतिनिधि की नियुक्ति में भी किसी कार्यकर्ताओं को राय नहीं ली गई। आज डॉ मेहता जी का मनातू ब्लॉक में आगमन होना था, नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से दूरी बना ली, विरोध होते देख विधायक जी के दौरे को टाल दिया गया है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक सुर में मेहता जी को अपने आचरण व कार्यशैली बदलने की नसीहत दी, नहीं तो विरोध और तेज किया जाएगा, पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी इन सब चीजों की जानकारी दी गई, बैठक में मंडल अध्यक्ष अंतू यादव, उपाध्यक्ष हरेंद्र पासवान, मंडल मंत्री श्रवण शर्मा, पच्चू सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरेश रंजन, किसान मोर्चा के संजय यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी, कोषाध्यक्ष शोभन यादव, संघ के संजय गुप्ता, समाज सेवी बिरेंद्र यादव,वीरेंद्र गुप्ता, राहुल कुमार, वरिष्ठकार्यकर्ता रामावतार साहू, पंचायत संयोजक करेश राम, रंगेया पंचायत संयोजक पिंटू यादव,बबलू भुइया, सोशल मीडिया प्रभारी उदय यादव, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता नागेंद्र मोची, महेश यादव, कमलेश यादव, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!