टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending
*चंपई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, TMH में एडमिट*
Nitish Kumar Yadav

Ranchi : झारखंड के पूर्व CM और भाजपा नेता चंपई सोरेन को आज यानी शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल(TMH) में एडमिट कराया गया है। खबर है कि लूज मोशन की शिकायत के बाद उन्हें यहां लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनकी हालत में पहले से सुधार है। समर्थकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने लिखा कि “स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।”